एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर, भारतीय पर्यटक की मौत; तीन अन्य घायल

Tuesday, November 3, 2026 - 12:35
0
एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर, भारतीय पर्यटक की मौत; तीन अन्य घायल

काठमांडू। नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में मंगलवार सुबह माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप क्षेत्र के पास दो हेलीकॉप्टरों के आपस में टकराने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा खुम्बु पासांग ल्हामु ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड-4 स्थित फेरेचे में हेलिपैड पर उतरने के दौरान हुआ। दोनों हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए, जिसके बाद वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

नेपाल पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8:11 बजे हुआ। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी कंपनियों के थे। मृतक की पहचान 47 वर्षीय भारतीय नागरिक वसंत कुमार बलरामारामाडु के रूप में हुई है। वह फिशटेल एयर के हेलीकॉप्टर में सवार थे। उनका शव लुकला के अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में न्यूजीलैंड के नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल घायल हुए, जो भारतीय मूल के बताए गए हैं। उन्हें एयरलिफ्ट कर काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों हेलीकॉप्टरों के पायलटों को भी चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, फिशटेल एयर का हेलीकॉप्टर एवरेस्ट क्षेत्र से बचाए गए पर्यटकों को लेकर लौट रहा था, जबकि एयर डायनेस्टी का हेलीकॉप्टर सामान लेकर जा रहा था। लैंडिंग के दौरान दोनों विमानों के बीच टक्कर हुई। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और दोनों हेलीकॉप्टरों में सवार लोगों की कुल संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

एवरेस्ट क्षेत्र में पर्वतारोहण और ट्रेकिंग के व्यस्त मौसम के दौरान हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल पर्यटकों, पर्वतारोहियों और जरूरी सामान को लाने-ले जाने के लिए किया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User