ताजनगरी आगरा का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगी आगरा की बेटी, डॉ रंगोली श्रीवास्तव अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में “बच्चों के कैंसर पर अनुसंधान” हेतु अमेरिका रवाना

आगरा। शास्त्रीपुरम निवासी असिस्टेण्ट प्रोफेसर डॉ रंगोली श्रीवास्तव एम डी एस (गोल्ड मेडलिस्ट) को अंतराष्ट्रीय स्तर की अमेरिका में आयोजित होने वाले नेचर कॉन्फ़्रेंस, "एक्सेलरेटिंग पीडियाट्रिक कैंसर इनोवेशन: फ़्रॉम रिसर्च टू रियल-वर्ल्ड इम्पैक्ट" (बच्चों के कैंसर में नवाचार को गति देना: अनुसंधान से वास्तविक दुनिया पर प्रभाव तक)। यह सम्मेलन 10- 12 नवंबर 2026 को सेंट जूड चिल्ड्रन्स रिसर्च हॉस्पिटल के मार्लो थॉमस सेंटर फ़ॉर ग्लोबल एजुकेशन एंड कोलैबोरेशन, मेम्फ़िस, टेनेसी, अमेरिका में आयोजित किया जाएगा।
डॉ रंगोली श्रीवास्तव को उपरोक्त हेतु प्रस्तुत करने के लिए भारत से अकेले उपरोक्त संस्था द्वारा चयनित किया गया है, जिसके लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे नई दिल्ली से अमेरिका के शहर के लिए रवाना हो चुकी है ।
डॉ रंगोली श्रीवास्तव विख्यात तिहाड़ जेल जैसे अनगिनत संस्थाओं में मेडिकल कैम्प कर चुकी है ।
इनके पिता श्री उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव पंजाब नेशनल बैंक में वित्तीय सलाहकार है । माता अंग्रेज़ी व्याख्याता श्रीमती जूही श्रीवास्तव , भाई चार्टर्ड अकाउटंट अविरल श्रीवास्तव और भाभी वित्तीय परामर्शदाता श्रीमती आकांक्षा ,पति श्री शोभित श्रीवास्तव पेशे से इंजीनियर भारतीय रेल सेवा से संबंधित विभाग , ससुर श्री रोहित श्रीवास्तव एवं सांस श्रीमती शर्मिला श्रीवास्तव एवं समस्त रिश्तेदारों में खुशी की लहर है । उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की चौथी कांफ्रेंस में चयनित है । डॉ रंगोली श्रीवास्तव ने बताया जब अन्तराष्ट्रीय स्तर पर मैं भारत की बेटी बनकर पहुंचती तो बहुत ही सुखद अनुभूति होती है और मुझे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रबुद्जन और विशेषज्ञों के साथ मंच साझा करना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य होता है ।मेरी दीपावली अबकी बार विदेश में मनेगी ।
डॉ रंगोली श्रीवास्तव ने अपनी स्नातक और परास्नातक डिग्री में भी अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी है ।आगरा के सेंट पेट्रिक्स स्कूल से पढ़ाई की है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)