अलीगढ़: गर्म कपड़ों की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

Friday, November 6, 2026 - 18:55
0
अलीगढ़: गर्म कपड़ों की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

अलीगढ़ के रामघाट रोड पर शुक्रवार तड़के गर्म कपड़ों की एक दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान के अंदर सो रहे चार कर्मचारियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

जानकारी के अनुसार, बंसल कॉलोनी निवासी टिंकू सिंह रामघाट रोड पर टीन का शेड बनाकर ऊनी कपड़ों का कारोबार करते हैं। बृहस्पतिवार देर रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इस दौरान उनके कर्मचारी मनोज कुमार, रूपेश, अभिषेक और अरुण दुकान के अंदर ही सो रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे दुकान से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं।

आग देखकर अंदर सो रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी किसी तरह दुकान से बाहर निकल आए। आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा ज्यादातर गर्म कपड़ों का स्टॉक जल चुका था।

दुकान मालिक और कर्मचारियों ने आशंका जताई है कि किसी ने रंजिश के चलते दुकान में आग लगाई हो सकती है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User