शिमला में भाजपा की पदयात्रा, हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा आयोजित की। यह मार्च पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर चौड़ा मैदान तक पहुंचा। इसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर और सुरेश कश्यप समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
भाजपा ने इस अभियान के जरिए लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों को लेकर जनता के बीच अपना पक्ष रखा। पार्टी नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर आपत्ति जताई और कहा कि मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए।
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने अभियान के तहत राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में पदयात्राएं आयोजित करने की घोषणा की थी। पार्टी के अनुसार, इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)