आगरा में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में मिले दोनों के शव
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक बुजुर्ग दंपती की मौत का मामला सामने आया है। शाहगंज थाना क्षेत्र की सराय ख्वाजा चौकी के अंतर्गत बर्र वाली गली में पति और पत्नी के शव घर में अलग-अलग स्थानों पर मिले। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में हलचल फैल गई।
मृतकों की पहचान करीब 65 वर्षीय शेरू और उनकी पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। पति का शव घर में बनी दुकान में, जबकि पत्नी का शव कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती पड़ताल में आर्थिक परेशानी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)