हिमाचल: सीएम सुक्खू का भाजपा पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा कर रही कांग्रेस
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश में संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। शनिवार को शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना जरूरी है।
सुक्खू ने भाजपा के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि देश में लोकतंत्र नहीं होता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 18 राज्यों में भाजपा की सरकारें कैसे बनतीं। उन्होंने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में शासन किया, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं के साथ छेड़छाड़ नहीं की।
उन्होंने कहा कि वोट के अधिकार को सुरक्षित रखना जरूरी है और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी से जुड़े आरोपों की पारदर्शी जांच होनी चाहिए। सुक्खू के मुताबिक, कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी चिंताएं उठा रही है और संविधान की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर उठाए जा रहे सवालों को गंभीर बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)