मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले को सौंपा ज्ञापन
लखनऊ। मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिवेदी और प्रदेश उपाध्यक्ष निहाल सिंह जेम्स ने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले से मुलाकात कर समाचार पत्रों और पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान संगठन की ओर से उन्हें ज्ञापन सौंपकर संबंधित नीतियों में सुधार की मांग की गई।
डॉ. राजेश त्रिवेदी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग की नीतियों में समाचार पत्रों तथा पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पुनर्विचार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से समाचार पत्रों के लिए समान नियम बनाए जाने के बावजूद उनके क्रियान्वयन में विसंगतियां सामने आती हैं। उन्होंने इन समस्याओं का समाधान कर समाचार पत्रों को समान अवसर उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह समाचार पत्रों और पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर संबंधित सूचना विभाग से चर्चा करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप त्रिवेदी दीप, उमाकांत बाजपेई, मोहम्मद अकरम अंसारी, भूपेन्द्र मणि त्रिपाठी, देवेश नायक और सुरेन्द्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता और केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि योगेश त्रिपाठी योगी भी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)