वार्ड नंबर 27 के लोगों को मिलेगी राहत, लगातार मांग उठाने के बाद नगर पालिका ने शुरू कराया कार्य
हाथरस,पूर्व भाजपा सभासद प्रत्याशी पीयूष बब्बू की मेहनत लाई रंग, लेबर कॉलोनी पार्क में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू वार्ड नंबर 27 स्थित लेबर कॉलोनी के पार्क में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। लंबे समय से पार्क में रोशनी की व्यवस्था कराने की मांग उठ रही थी। अब स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान होता नजर आ रहा है।पूर्व भाजपा सभासद प्रत्याशी पीयूष बब्बू के लगातार प्रयास आखिरकार रंग लाए हैं। उन्होंने पार्क में अंधेरे की समस्या को कई बार प्रमुखता से उठाया था। साथ ही स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग को लेकर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी व जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल को ज्ञापन भी सौंपा था।
उनके निरंतर प्रयासों के बाद नगर पालिका की ओर से पार्क में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। सहारनपुर से आए इलेक्ट्रीशियन रविकांत एवं अंकित सैनी ने पार्क में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया।लाइट लगने से शाम और रात के समय पार्क में आने-जाने वाले लोगों को रोशनी की सुविधा मिलेगी। इससे स्थानीय निवासियों को भी राहत मिलेगी। कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए पीयूष बब्बू के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर मनोज शर्मा एडवोकेट, अरविंद चौधरी उर्फ चिंटू ,मनीष लीचियाँ, ललित कुमार शर्मा, तरुण कुमार शर्मा ,सोनू सोनपाल, दीपिका गुप्ता, ऋषि गुप्ता ,लल्ला गुरु ,भुरू गुरु, कपिल अरोड़ा उर्फ नोनी ,मदन चोपड़ा सागर शर्मा सुनील पंडित पान वाले ,बॉबी प्रधान ,प्रदीप सिंह ,चेतन चौधरी ,ने हर्ष व्यक्त करते हुए पीयूष बब्बू को ढेर सारी शुभकामनाएं दी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)