राजस्थान: पंचायत चुनाव में मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार को झटका, पत्नी और दोनों बेटे हारे
राजस्थान के पंचायत चुनाव में सीकर जिले से शहरी विकास एवं आवासन मंत्री और भाजपा नेता झाबर सिंह खर्रा के परिवार को हार का सामना करना पड़ा है। उनकी पत्नी शांति देवी और दोनों बेटे अजय सिंह खर्रा व दुर्गा सिंह खर्रा अपनी-अपनी सीटों पर चुनाव हार गए। शांति देवी को कांग्रेस प्रत्याशी सरिता देवी ने 51 वोटों से हराया।
शांति देवी अजीतगढ़ पंचायत समिति के वार्ड नंबर 17 से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में थीं। वहीं, अजय सिंह खर्रा श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 20 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में उतरे थे, जबकि मंत्री के बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने वार्ड नंबर 19 से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। दोनों बेटे भी जीत दर्ज नहीं कर सके।
सीकर जिले में मंत्री के परिवार के तीनों सदस्यों की हार को पंचायत चुनाव के प्रमुख नतीजों में गिना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)