गोरखपुर: यूपी के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की सीएम योगी ने रखी आधारशिला, 491 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Thursday, November 19, 2026 - 14:06
0
गोरखपुर: यूपी के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की सीएम योगी ने रखी आधारशिला, 491 करोड़ रुपये होंगे खर्च

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र स्थित भारीवैसी में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। करीब 50 हेक्टेयर यानी 123 एकड़ से अधिक भूमि पर बनने वाले इस विश्वविद्यालय के निर्माण पर लगभग 491 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके स्थापित होने से गोरखपुर में विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी।

इस विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य वानिकी, कृषि वानिकी, औद्यानिकी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार को बढ़ावा देना है। यहां वानिकी, वन्यजीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, एग्रोफॉरेस्ट्री, फल एवं बागवानी जैसे विषयों में स्नातक, परास्नातक, पीएचडी और डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जाने की योजना है।

विश्वविद्यालय में शिक्षा और शोध के साथ किसानों के प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर रहेगा। वानिकी एवं औद्यानिकी से जुड़े शोध को प्रयोगशालाओं से खेतों तक पहुंचाने की योजना है। इससे किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों, कृषि वानिकी और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की जानकारी मिल सकेगी। इसके जरिए खेती को अधिक टिकाऊ बनाने और किसानों की क्षमता बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा।

परिसर में प्रशासनिक भवन, दो शैक्षणिक ब्लॉक, केंद्रीय पुस्तकालय, बहुउद्देशीय सभागार, 895 विद्यार्थियों की क्षमता वाले छात्रावास, 401 आवासीय इकाइयां, किसान कल्याण केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र और अतिथि गृह सहित आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के दौरान 792 करोड़ रुपये से अधिक की 55 विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें 621.05 करोड़ रुपये की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास और 171.13 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User