वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव का भव्य शुभारंभ, हरिनाम संकीर्तन और दीपदान से भक्तिमय हुआ परिसर

Friday, November 20, 2026 - 23:15
0
वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव का भव्य शुभारंभ, हरिनाम संकीर्तन और दीपदान से भक्तिमय हुआ परिसर

वृंदावन। वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्तिक मास की आध्यात्मिक महिमा और भक्ति परंपरा को समर्पित इस आयोजन के पहले दिन भजन संध्या, हरिनाम संकीर्तन और दीपदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुप्रसिद्ध भजन गायक अगम अग्रवाल सहित मंदिर के भक्तों की संगीतमय प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

भजन संध्या के दौरान मंदिर के भक्तों ने भगवान श्रीश्री राधा वृंदावनचंद्र के श्रीचरणों में लोकप्रिय कृष्ण भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां अर्पित कीं। 'वृंदावन प्यारो वृंदावन' सहित अन्य भजनों ने मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना दिया। मधुर संगीत और हरिनाम संकीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का आनंद लिया।

कार्तिक मास में भगवान श्रीराधा-दामोदर की आराधना और दीपदान का विशेष महत्व माना जाता है। इसी परंपरा के तहत भजन संध्या के बाद मंदिर परिसर में सामूहिक दीपदान का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने श्री दामोदराष्टकम का सामूहिक गान करते हुए श्रीश्री राधा वृंदावनचंद्र के समक्ष दीप अर्पित किए। दीपों की रोशनी और भक्तिमय स्वरों से मंदिर परिसर आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर हो उठा।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, यह तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव श्रद्धालुओं को भक्ति, आध्यात्मिक साधना और भगवान श्रीराधा-वृंदावनचंद्र की दिव्य लीलाओं से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रहा है। उत्सव के आगामी दो दिनों में भी विभिन्न धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें श्रीश्री राधा वृंदावनचंद्र का भव्य नौका विहार और शोभायात्रा प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User