MITS में ग्रिड-कनेक्टेड सोलर पीवी प्लांट पर पांच दिवसीय औद्योगिक प्रशिक्षण, युवाओं को सौर उद्यमिता का मिलेगा मार्गदर्शन
ग्वालियर। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (MITS), ग्वालियर द्वारा Grid-Connected Solar PV Plant विषय पर पांच दिवसीय औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 25 से 29 नवंबर 2026 तक MITS Incubation Centre में आयोजित होगा।
संस्थान के स्कूल ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के संयुक्त आयोजन में होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सोलर पीवी प्लांट की तकनीकी जानकारी, प्रायोगिक प्रशिक्षण, उद्योग विशेषज्ञों से संवाद तथा सौर ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं व्यवसायिक अवसरों से परिचित कराया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत थ्योरी एवं लैब सत्रों के साथ सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, सोलर कंपनी स्थापित करने तथा स्टार्टअप शुरू करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की जाएंगी। प्रशिक्षण में 6 से अधिक उद्योगों तथा 12 से अधिक विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
यह कार्यक्रम इंजीनियरों, विद्यार्थियों, उद्यमियों एवं सौर ऊर्जा क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए उपयोगी अवसर है। इसमें अधिकतम 30 प्रतिभागियों को प्रवेश दिया जाएगा। पंजीकरण शुल्क ₹500 निर्धारित है तथा पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 है।
इच्छुक प्रतिभागी पोस्टर में दिए गए QR कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. सी. एस. मालवी, प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं डॉ. यशवंत सावले, सहायक प्राध्यापक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग हैं।
इस पहल के माध्यम से MITS ग्वालियर युवाओं को उभरते सौर ऊर्जा क्षेत्र में तकनीकी रूप से सक्षम बनाने, रोजगार के अवसर तलाशने तथा स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)