राजस्थान: बनियान और बैग में छिपाकर ले जा रहे थे 80 लाख रुपये, उदयपुर में गुजरात के तीन युवक गिरफ्तार

Thursday, November 19, 2026 - 13:58
0
राजस्थान: बनियान और बैग में छिपाकर ले जा रहे थे 80 लाख रुपये, उदयपुर में गुजरात के तीन युवक गिरफ्तार

राजस्थान के उदयपुर में सूरजपोल थाना पुलिस ने 80 लाख रुपये नकद बरामद कर गुजरात के मेहसाणा जिले के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी यह रकम बनियान और बैग में छिपाकर ले जा रहे थे। तलाशी के दौरान 500-500 रुपये के कुल 16 हजार नोट बरामद हुए। आरोपी नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हार्दिक कुमार प्रजापति, जयेश भाई प्रजापति और दिनेश भाई पटेल के रूप में हुई है। तलाशी में हार्दिक कुमार प्रजापति की बनियान से 20 लाख रुपये और उसके बैग से 20 लाख रुपये मिले। वहीं, जयेश भाई प्रजापति की बनियान से 20 लाख रुपये तथा दिनेश भाई पटेल के बैग से 20 लाख रुपये बरामद किए गए। इस तरह तीनों के पास से कुल 80 लाख रुपये मिले।

बताया गया कि 18 नवंबर की रात पुलिस को मुखबिर से इलाके में तीन संदिग्ध युवकों के घूमने की सूचना मिली थी। इसके बाद सूरजपोल थाना पुलिस की टीम ने उन्हें पकड़कर पूछताछ की और तलाशी के दौरान नकदी बरामद की।

पुलिस ने पूरी रकम जब्त कर जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी नकदी कहां से लाई गई थी और इसे किसे सौंपा जाना था। पुलिस को रकम के हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका है, जिसकी भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User