राजस्थान पंचायत चुनाव: घोषित 1,747 सीटों में कांग्रेस ने जीतीं 869, भाजपा 536 सीटों के साथ पीछे

Friday, November 20, 2026 - 16:22
0
राजस्थान पंचायत चुनाव: घोषित 1,747 सीटों में कांग्रेस ने जीतीं 869, भाजपा 536 सीटों के साथ पीछे

राजस्थान में पंचायत समिति सदस्य चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ी बढ़त बना ली है। शुक्रवार को जारी परिणामों के अनुसार, 35 जिलों की 182 पंचायत समितियों की कुल 1,747 घोषित सीटों में कांग्रेस ने 869 पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 536 सीटें मिली हैं। दोनों प्रमुख दलों के बीच जीत का अंतर 333 सीटों का है।

घोषित नतीजों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके खाते में 154 सीटें गई हैं। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 129, भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने 25, माकपा ने 18, बहुजन समाज पार्टी ने 15 और आम आदमी पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

जिलावार नतीजों में जोधपुर और जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा। जोधपुर की 243 सीटों में कांग्रेस ने 128 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को 52 और आरएलपी को 53 सीटें मिलीं। जयपुर की 195 सीटों में कांग्रेस ने 109, भाजपा ने 47 और आरएलपी ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की। सीकर की 144 सीटों में कांग्रेस को 74 और भाजपा को 52 सीटें मिलीं। दौसा की 125 सीटों में कांग्रेस ने 59, भाजपा ने 37 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 26 सीटें हासिल कीं।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गृह जिले झालावाड़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला। यहां 100 सीटों में भाजपा ने 50 और कांग्रेस ने 49 सीटें जीतीं, जबकि एक सीट आम आदमी पार्टी के खाते में गई। उदयपुर की 129 सीटों में भाजपा ने 62 और कांग्रेस ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की।

राज्य में पंचायत समितियों की कुल 8,245 सीटें हैं। ऐसे में 1,747 सीटों के ये आंकड़े अंतिम चुनावी तस्वीर नहीं हैं। शेष सीटों की मतगणना और परिणाम आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली जिलों में मतगणना 17 दिसंबर को प्रस्तावित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User