हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री चौधरी फूल चंद मुलाना का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Friday, November 20, 2026 - 16:23
0
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री चौधरी फूल चंद मुलाना का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अंबाला। हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी फूल चंद मुलाना का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे और अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उनके निधन की खबर से हरियाणा के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है।

चौधरी फूल चंद मुलाना का जन्म 6 अप्रैल 1941 को हुआ था। उन्होंने अंबाला जिले की मुलाना विधानसभा सीट से चार बार चुनाव जीतकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह 1972, 1982, 1991 और 2005 में विधायक चुने गए थे। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने शिक्षा, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, वन और तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली।

वर्ष 2005 में राजनीति और समाज सेवा में उनके योगदान के लिए उन्हें हरियाणा रत्न सम्मान से नवाजा गया था। इसके अलावा उन्होंने 27 अगस्त 2007 से 10 फरवरी 2014 तक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में संगठन का नेतृत्व किया। करीब साढ़े छह साल तक इस पद पर रहते हुए उन्होंने प्रदेश में पार्टी की जिम्मेदारी संभाली।

उनके बेटे वरुण चौधरी वर्तमान में अंबाला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद हैं, जबकि उनकी बहू पूजा चौधरी मुलाना विधानसभा सीट से विधायक हैं। फूल चंद मुलाना के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने उन्हें अनुभवी जनप्रतिनिधि बताते हुए प्रदेश की राजनीति में उनके योगदान को याद किया।

उनके निधन को हरियाणा कांग्रेस और प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User