मुंबई: CSMT रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, तीन घंटे चला तलाशी अभियान; कॉलर की तलाश जारी
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) रेलवे स्टेशन पर 14 नवंबर की शाम बम रखे होने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। एक अज्ञात कॉलर ने फोन कर स्टेशन पर बम होने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद स्टेशन परिसर में करीब तीन घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
पुलिस अब धमकी देने वाले अज्ञात कॉलर की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)