मुंबई: टाइगर श्रॉफ केस की जांच कर रही क्राइम ब्रांच यूनिट ने बरामद किए हथियार और कारतूस, एक गिरफ्तार; तीन फरार
मुंबई के आग्रीपाड़ा इलाके में क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए दो देसी पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ मौजूद तीन अन्य संदिग्ध फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई क्राइम ब्रांच की उस यूनिट ने की है, जो अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े मामले की जांच कर रही है। पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है और फरार संदिग्धों की तलाश में जुटी है। बरामद हथियारों और कारतूसों के स्रोत तथा उनके संभावित इस्तेमाल को लेकर जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)