दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे सांसद अमृतपाल सिंह: अमृतसर कोर्ट ने दी एक दिन की अंतरिम जमानत
अमृतसर। असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अपनी दादी माता चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की अंतरिम जमानत मिल गई है। अमृतसर की स्थानीय अदालत ने शुक्रवार, 13 नवंबर को उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए यह राहत दी।
माता चरण कौर का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। परिवार की ओर से अमृतपाल सिंह को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति देने की मांग की गई थी। इससे पहले उनके वकील ने अदालत में अंतरिम जमानत की याचिका दाखिल कर मानवीय आधार पर राहत देने का अनुरोध किया था।
अदालत के आदेश के बाद अमृतपाल सिंह शनिवार को पंजाब पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। उनकी आवाजाही और सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष शर्तें लागू किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, जमानत आदेश की विस्तृत शर्तों का पूरा विवरण अभी सामने आना बाकी है।
अमृतपाल सिंह के परिवार और संगठन की ओर से पहले केंद्र तथा पंजाब सरकार से भी हस्तक्षेप की अपील की गई थी। अब अदालत से एक दिन की अंतरिम जमानत मिलने के बाद उनके दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)