पंजाब: नशा तस्करी के मामलों के लिए 35 विशेष एनडीपीएस अदालतें स्थापित करेगी मान सरकार
पंजाब में नशा तस्करी से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए राज्य सरकार 35 विशेष एनडीपीएस अदालतें स्थापित करने की तैयारी कर रही है। इस कदम का उद्देश्य एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई में तेजी लाना और लंबे समय से लंबित मुकदमों का निपटारा करना है।
दरअसल, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने आगामी पांच से सात वर्षों में पुराने लंबित मामलों को निपटाने के लिए अतिरिक्त विशेष एनडीपीएस अदालतों की आवश्यकता का आकलन किया था। इसी आकलन के आधार पर विशेष अदालतों की स्थापना की योजना बनाई गई है। इससे नशा तस्करी से जुड़े मुकदमों की सुनवाई के लिए न्यायिक व्यवस्था को अतिरिक्त क्षमता मिलने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)