फरीदकोट में बस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मारी टक्कर, 18 वर्षीय युवक की मौत; पिता गंभीर घायल
पंजाब के फरीदकोट जिले में अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर गांव कलेर के पास तेज रफ्तार निजी बस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय युवक हुस्नदीप सिंह उर्फ जोत की मौत हो गई, जबकि उसके पिता बलराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पिता-पुत्र अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार थे और फरीदकोट से अपने गांव ढुडी लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पीछे से आई निजी बस ने पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी और फिर दूसरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक स्कूल की दीवार से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल पिता-पुत्र को तत्काल फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हुस्नदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। बलराज सिंह का गंभीर हालत में उपचार जारी है।
सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। गांव कलेर के पास हाईवे कट पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठे हैं। स्थानीय स्तर पर इस स्थान पर पहले भी हादसे होने की बात कही गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)