जम्मू-कश्मीर: अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शनिवार सुबह 20 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक अवैस रजा को गिरफ्तार किया गया। वह सई कलां इलाके में हरापीर पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
अवैस रजा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जरानवाली का निवासी बताया गया है। पुलिस ने उसे सुबह करीब 7:30 बजे हिरासत में लिया। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी के समय उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में उसकी पाकिस्तानी नागरिकता की पुष्टि हुई है।
सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं कि वह भारतीय क्षेत्र में कैसे पहुंचा और सीमा पर लगी बाड़ को किस तरह पार किया। जांच में उसके भारत आने की परिस्थितियों और उद्देश्य का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)