मंडी में पैराग्लाइडिंग हादसा, 500 फीट नीचे खेतों में गिरा ऑस्ट्रियाई पर्यटक; गंभीर रूप से घायल
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गुम्मा (छनांग) क्षेत्र में उड़ान भर रहे ऑस्ट्रिया के पर्यटक निकोलस थॉमस का पैराग्लाइडर करीब 500 फीट नीचे खेतों में जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर, पीठ और कंधे पर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान अचानक पैराग्लाइडर का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते वह नीचे खेतों में गिर गया। घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल पर्यटक को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।
हादसे के बाद पैराग्लाइडिंग के दौरान मौसम की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शुरुआती तौर पर हवा के दबाव में बदलाव को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)