‘दुकानें बंद रहेंगी तो खरीदारी कहां से होगी?’ राहुल गांधी की अपील पर व्यापारियों ने उठाए सवाल
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की प्रस्तावित रैली को लेकर व्यापारियों और राजनीतिक दलों के बीच विवाद सामने आया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अपील के बाद चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने आशंका जताई है कि रैली के चलते दिल्ली की करीब 2.5 लाख दुकानें बंद रह सकती हैं। संगठन के मुताबिक, इससे 10 से 12 हजार करोड़ रुपये तक का कारोबार प्रभावित हो सकता है।
व्यापारियों ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी को चौथा पत्र लिखकर अपनी चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि दिवाली के त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद रहती है। ऐसे समय में दुकानें बंद रहने से व्यापारियों के साथ-साथ छोटे दुकानदारों और उनसे जुड़े कर्मचारियों की आजीविका पर भी असर पड़ सकता है।
व्यापारियों ने सवाल उठाया है कि यदि दुकानें बंद रहेंगी तो लोग त्योहारों की खरीदारी कहां से करेंगे। उन्होंने राहुल गांधी से अपील की है कि व्यापारियों की रोजी-रोटी और दिवाली के कारोबार को ध्यान में रखते हुए इस मामले पर विचार किया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)