जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विशेष कैंप का किया निरीक्षण

Saturday, November 21, 2026 - 16:27
0
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विशेष कैंप का किया निरीक्षण

हाथरस, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षणअभियान-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने हेतु निर्धारित विशेष अभियान दिवस के क्रम में आज दिनांक 21 नवम्बर 2026 (शनिवार) को जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ सेठ पी0सी0 बागला इंटर कॉलेज में आयोजित विशेष कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत तैनात सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान पात्र एवं छूटे हुए व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि पूर्व में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान तैयार की गई अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत (ASD- Absent, Shifted, Dead) मतदाताओं की सूची का वर्तमान स्थिति के आधार पर पुनः घर-घर जाकर सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में तैयार की गई सूची को अंतिम मानकर न चलें, बल्कि प्रत्येक मतदाता की वास्तविक स्थिति का दोबारा भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें।उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित प्रारूप में पूरी एएसडी सूची का परीक्षण करते हुए पात्र मतदाताओं की पहचान की जाए तथा किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूटने न पाए। गलत श्रेणी में दर्ज मतदाताओं के संबंध में आवश्यक अभिलेखीय एवं स्थलीय जांच करते हुए नियमानुसार सुधार की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बीएलओ पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत आगामी दिनांक 22 नवम्बर 2026 तथा 28 एवं 29 नवम्बर 2026 को भी विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा जिनकी आयु 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है अथवा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे पात्र नागरिक जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे विशेष कैंप के दौरान अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन करें। यदि उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है तो नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में किसी प्रकार के संशोधन अथवा प्रविष्टि में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरकर जमा करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। अतः सभी नागरिक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User