अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ में बाबा सत्यनाथ महोत्सव सकुशल सम्पन्न

Thursday, November 26, 2026 - 16:09
Updated: 9 hours ago
0
अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ में बाबा सत्यनाथ महोत्सव सकुशल सम्पन्न

अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर कादीपुर के महोत्सव समापन अवसर पर विश्व रिकॉर्ड धारी धर्मेन्द्र राजभर बाहुबली ने देर शाम 58 सेकेंड में 151 नारियल तोड़कर उपस्थित जनसमूह को किया अचंभित। मीडिया से बातचीत में धर्मेंद्र ने बताया कि मेरा यह शौक युवाओं को समर्पित है। मेरा निवेदन है कि युवा नशे से दूर रहकर देश की सेवा करें।तीन दिवसीय बाबा सत्यनाथ महोत्सव के संयोजक मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा ने कहा कि अल्देमऊ किसी समय से नागवंशी भर शासकों के शासन का केंद्र रहा।आज बहराइच से आकर धर्मेन्द्र राजभर बाहुबली ने बाबा सत्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई है। युवाओं को समर्पित यह कार्यक्रम देश के लिए प्रेरणा बने यही कामना है।दिन में बाबा सत्यनाथ व पीठ का पूजन अर्चन उपरान्त बाल कथावाचक कौशलेंद्र महराज ने भागवत कथा के धुन्धकारी की कथा सुनाकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। महोत्सव के अन्तिम दिन उपस्थित जनसमूह ने जहां मेले का लुफ्त उठाया तो वहीं लोक गायन वादन में स्वर लहरियां भी बिखरती नजर आयीं। क्षेत्रीय लोक गायन में अभिमन्यु मौर्य,नीरज शर्मा, विपुल पाण्डेय, गायिका अन्जू यादव सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। समापन अवसर पर मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा ने अपने आशीर्वचन में कहा कि हजारों वर्ष पुराने शैव परंपरा के इस प्राचीन स्थल पर क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम, विधानपरिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला अधिकारी इन्द्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, जिला पर्यटन अधिकारी डॉ धीरेन्द्र यादव व क्षेत्रीय जनता के सद्प्रयास से इस वर्ष यह बाबा सत्यनाथ महोत्सव आज अपने पूर्णतया को प्राप्त किया। कादीपुर एसडीएम सीओ कोतवाल नगरपंचायत विकास विभाग का कार्यक्रम में बहुत ही सुन्दर सहयोग रहा।समापन अवसर पर विधानपरिषद सदस्य सुल्तानपुर शैलेन्द्र प्रताप सिंह,विधानपरिषद सदस्य रामसूरत राजभर के पुत्र सन्दीप राजभर आजमगढ़, हनुमान प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह, डॉ इन्दुशेखर उपाध्याय, मथुरा प्रसाद सिंह जटायु, नगरपंचायत अध्यक्ष दोस्तपुर रमेश सोनकर, प्रदीप मिश्र सरकार ,जिला पंचायत सदस्य कादीपुर सपा वि स अध्यक्ष रणजीत यादव रंजू सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User