बंगाल: अभिषेक बनर्जी के अमतला स्थित टीएमसी कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई रुकी, हाईकोर्ट ने 15 दिसंबर तक बढ़ाई रोक

Friday, November 27, 2026 - 00:13
0
बंगाल: अभिषेक बनर्जी के अमतला स्थित टीएमसी कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई रुकी, हाईकोर्ट ने 15 दिसंबर तक बढ़ाई रोक

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के अमतला स्थित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यालय को गिराने पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक 15 दिसंबर तक बढ़ा दी है। गुरुवार को न्यायमूर्ति सुव्रा घोष की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। इस कार्यालय से टीएमसी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी अपना कामकाज करते थे।

कार्यालय के निर्माण को अवैध बताते हुए 17 मई को सुशांत मंडल नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। 18 जुलाई को कार्यालय के एक हिस्से को गिराया गया और अगले दिन फिर तोड़फोड़ की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके खिलाफ अभिषेक बनर्जी से जुड़ी कंपनी लीप्स एंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड ने हाईकोर्ट का रुख किया था।

**अभिषेक बनर्जी के वकील ने क्या आरोप लगाए?**

सुनवाई के दौरान अभिषेक बनर्जी के पक्ष के वकील ने दलील दी कि अवैध निर्माण की शिकायत प्लॉट नंबर 509 और 512 को लेकर की गई थी, जबकि तोड़फोड़ प्लॉट नंबर 507 पर स्थित कार्यालय में की गई। वकील का आरोप था कि उनके मुवक्किल को अपना पक्ष रखने का उचित अवसर दिए बिना ही कार्रवाई शुरू कर दी गई।

वकील ने पहले की गई तोड़फोड़ के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग भी उठाई। कार्यालय लीप्स एंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत है और प्रशासन की ओर से जारी तोड़फोड़ का नोटिस भी इसी कंपनी के नाम था।

इस मामले में हाईकोर्ट पहले भी अंतरिम रोक लगा चुका है। गुरुवार को सुनवाई के बाद अदालत ने इस रोक को 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया। फिलहाल इस आदेश के चलते प्रशासन कार्यालय के शेष हिस्से को गिराने की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ा सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User