धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- जानती हूं आत्मा अमर है, लेकिन उनकी कमी बहुत खलती है

Tuesday, November 24, 2026 - 13:35
0
धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- जानती हूं आत्मा अमर है, लेकिन उनकी कमी बहुत खलती है

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को दुनिया से विदा हुए एक साल हो गया है। 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था। उनकी पहली पुण्यतिथि पर पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा कर उन्हें याद किया। उन्होंने धर्मेंद्र के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

हेमा मालिनी ने अपने संदेश में लिखा कि एक साल बीत जाने के बावजूद उनका दुख कम नहीं हुआ है। धर्मेंद्र उनके लिए सिर्फ पति नहीं, बल्कि दोस्त, मार्गदर्शक और जीवन का मजबूत सहारा थे। उन्होंने कहा कि उनके बिना जिंदगी खाली लगती है। धर्मेंद्र की शख्सियत, सहज स्वभाव, अच्छाई और सभी के प्रति उनका प्रेम उन्हें एक अनोखा इंसान बनाता था। सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी वह अपनी जड़ों से जुड़े रहे।

अपने संदेश में हेमा मालिनी ने भगवद गीता की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आत्मा अमर है और उसका पुनर्जन्म होता है। वह इस बात को जानती हैं, लेकिन इस जीवन में धर्मेंद्र की प्यार भरी मौजूदगी को बहुत याद करती हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि आध्यात्मिक विश्वास के बावजूद अपने प्रिय साथी की कमी महसूस होना स्वाभाविक है।

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को याद करने और उनके प्रति प्यार जताने वाले लाखों प्रशंसकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फैंस ने धर्मेंद्र के व्यक्तित्व और उनके जीवन में योगदान को याद करते हुए जो संदेश भेजे हैं, उनके लिए वह सभी की आभारी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User