IFFI 2026: गोवा में गूंजी अटल गाथा, पूर्व प्रधानमंत्री पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘अमिट अटल’ की स्क्रीनिंग
गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘अमिट अटल’ की स्क्रीनिंग हुई। 25 नवंबर को प्रदर्शित इस फिल्म में वाजपेयी के सार्वजनिक जीवन, राजनीतिक सफर और उनके व्यक्तित्व के कई कम चर्चित पहलुओं को सामने रखा गया है।
डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन ‘पाञ्चजन्य’ के संपादक हितेश शंकर ने किया है। फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी की यात्रा को एक स्वयंसेवक और प्रचारक से लेकर कवि, पत्रकार, संपादक और देश के प्रधानमंत्री बनने तक दिखाया गया है। इसमें उनके लेखन, कविताओं, भाषणों और जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं के साथ कई संस्मरणों को भी शामिल किया गया है।
फिल्म के जरिए दर्शकों को वाजपेयी के राजनीतिक योगदान के साथ उनके साहित्यिक और पत्रकारिता से जुड़े पक्षों को जानने का अवसर मिला। आयोजकों के अनुसार, डॉक्यूमेंट्री उनके जीवन के उन पहलुओं पर भी प्रकाश डालती है, जिनके बारे में आमतौर पर कम चर्चा होती है।
57वें IFFI का आयोजन 20 से 28 नवंबर तक गोवा में किया जा रहा है। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स’ रखी गई है। समारोह में 86 देशों की 159 फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)