तिरुपति बालाजी को 121 किलो सोने के आभूषण भेंट: चेन्नई के जैन दंपती ने बनाया रिकॉर्ड, कीमत 207.6 करोड़ रुपये

Friday, November 27, 2026 - 00:01
0
तिरुपति बालाजी को 121 किलो सोने के आभूषण भेंट: चेन्नई के जैन दंपती ने बनाया रिकॉर्ड, कीमत 207.6 करोड़ रुपये

आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में चेन्नई के एक जैन दंपती ने 121 किलोग्राम सोने के आभूषण अर्पित किए हैं। वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में यह भेंट भगवान के चरणों में समर्पित की। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अनुसार, आभूषणों और उन्हें तैयार करने की लागत सहित इस दान का कुल मूल्य 207.6 करोड़ रुपये है। इसे मंदिर के इतिहास में किसी एक श्रद्धालु की ओर से दिया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत चढ़ावा बताया गया है।

TTD की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, दंपती ने कुल 46 आभूषण भेंट किए हैं, जिन्हें 33 प्रकार के डिजाइन में तैयार किया गया है। इनमें हीरे और कीमती रत्नों से जड़े हार, मुकुट, कंगन, बाजूबंद, कमरबंद और पैरों के आभूषण शामिल हैं। इन आभूषणों में 238.2 कैरेट हीरे और बड़ी मात्रा में अन्य कीमती रत्न भी जड़े हैं।

दान किए गए कुल 121 किलोग्राम सोने में से 106 किलोग्राम का इस्तेमाल भगवान वेंकटेश्वर के आभूषण तैयार करने में किया गया है। शेष 15 किलोग्राम सोने से तिरुचानूर स्थित श्री पद्मावती अम्मावरी मंदिर के लिए स्वर्ण वस्त्र तैयार किया जाएगा। TTD के अधिकारियों ने इस भेंट को तिरुमला के इतिहास का ऐतिहासिक दान बताया है।

आभूषणों को पहले रंगनायकुला मंडपम में प्रदर्शित किया गया। इसके बाद दानदाता परिवार के सदस्यों ने उन्हें सिर पर रखकर ध्वजस्तंभ की परिक्रमा की और गर्भगृह में भगवान के समक्ष अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जैन दंपती के योगदान के लिए आभार जताया।

तिरुमला मंदिर में सदियों से राजाओं, शासकों और श्रद्धालुओं की ओर से सोना, आभूषण और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं अर्पित करने की परंपरा रही है। लेकिन वर्धमान जैन और राधिका जैन की ओर से दिया गया 121 किलोग्राम सोने का यह चढ़ावा अपने विशाल स्वरूप और मूल्य के कारण विशेष चर्चा में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User