6 दिसंबर को मथुरा में कारसेवा या किसी कार्यक्रम की योजना नहीं: दिनेश चंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं से की न आने की अपील
श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन वाद संख्या 174/2021 के वादी दिनेश चंद्र शर्मा ने 6 दिसंबर को मथुरा में किसी भी प्रकार की कारसेवा या कार्यक्रम आयोजित करने से स्पष्ट इनकार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशभर के सनातन धर्मावलंबियों से अपील की है कि वे 6 दिसंबर को मथुरा न आएं और ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो।
दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि उन्हें देश के संविधान, न्यायपालिका और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। उनके अनुसार, श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े सभी आवश्यक साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जब मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तो सभी लोगों को न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास रखते हुए शांति बनाए रखनी चाहिए। शर्मा ने देशभर के श्रद्धालुओं से मथुरा में किसी भी तरह की असहज स्थिति पैदा न करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में शासन-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)