यूपी चुनाव 2027: संविधान दिवस पर कल सपा जारी करेगी ‘जन-मन का घोषणापत्र’, महिलाओं, युवाओं और पीडीए पर रहेगा जोर
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में इसे जारी करेंगे। सपा ने घोषणापत्र को ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ नाम दिया है, जबकि इसकी थीम ‘सत्ताइस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र’ रखी गई है।
घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं और पीडीए वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी जाएगी। पीडीए में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग शामिल हैं। पार्टी की ओर से संविधान की रक्षा, लोकतंत्र, आरक्षण, सामाजिक न्याय, रोजगार और शिक्षा को भी प्रमुख मुद्दों के रूप में शामिल किए जाने की तैयारी है।
जानकारी के मुताबिक, घोषणापत्र पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन की निगरानी में तैयार किया गया है। इसे केवल राज्य स्तर तक सीमित रखने के बजाय अलग-अलग क्षेत्रों और जिलों की जरूरतों के अनुरूप भी तैयार करने की योजना है। पार्टी प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए स्थानीय मुद्दों पर आधारित अलग घोषणापत्र जारी करने पर भी विचार कर रही है।
सपा की ओर से चुनाव से काफी पहले घोषणापत्र जारी करने का उद्देश्य पार्टी के मुद्दों और प्रस्तावों को जनता तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त समय देना बताया जा रहा है। 26 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में घोषणापत्र के साथ पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति और प्राथमिकताओं की भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)