मुन्ना कुमार ने संभाला बेनीबाद थाना की कमान; अपराध नियंत्रण और शराब कारोबारियों पर नकेल कसना प्राथमिकता
मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को बेनीबाद थाना क्षेत्र में नए थानाध्यक्ष के रूप में मुन्ना कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है. इससे पूर्व मुन्ना कुमार नगर थाना में एसआई (SI) के पद पर पदस्थापित थे. बेहतर कार्यशैली और प्रदर्शन को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारी ने उन्हें बेनीबाद थाना की कमान सौंपी गई है.
पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराध नियंत्रण, छिनतई जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी सक्रियता से काम करेगी.
वही धनतेरस और दीपावली को देखते हुए पदभार संभालते ही बाजारों में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा लगातार गश्ती की जा रही है, ताकि खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और वे सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें. आगामी दिवाली को लेकर भी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विशेष गश्ती अभियान चलाया जाएगा.
इधर अवैध शराब निर्माण और कारोबार पर लगाम लगाने के लिए भी पुलिस विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई करेगी. मुन्ना
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)