जौनपुर में 10 नवंबर को निकलेगी भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा, टाउन हॉल से शुरू होगा आयोजन
श्याम चंद्र श्रीवास्तव
जौनपुर में भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की भव्य शोभायात्रा 10 नवंबर 2026, मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की जानकारी जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव और शोभायात्रा संयोजक अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त प्रेस वार्ता के माध्यम से दी।
आयोजकों के अनुसार, शोभायात्रा दोपहर 3 बजे टाउन हॉल, नगर पालिका परिषद से प्रारंभ होगी। यहां से यात्रा कोतवाली, चहारसू और ओलंदगंज होते हुए रूहट्टा स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। इसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में संयोजक अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी लेखनी और विद्या के अधिष्ठाता हैं। उन्होंने जनपद के पत्रकारों, वकीलों, शिक्षकों, साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों सहित कलम से जुड़े सभी लोगों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से भी कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)