हाथरस पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की घटना का 12 घंटे के अंदर सफल अनावरण
हाथरस, अवगत कराना है कि दिनांक 17.11.2026 को वादी सोनू पुत्र स्व0 महाराज सिंह निवासी जलेसर रोड, गंदा नाला, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस द्वारा थाना हाथरस गेट पर सूचना दी गई कि उनके घर में स्थित परचून की दुकान के गल्ले में रखी नकदी एवं सोने-चांदी के आभूषण अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर मु0अ0सं0 454/2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हाथरस पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संबंधित पुलिस टीमों कोआवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना हाथरस गेट पुलिस, एंटी थेफ्ट टीम एवं सर्विलांस टीम को घटना के खुलासे हेतु लगाया गया।पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य संकलन, संदिग्ध व्यक्तियों कीजानकारी,सुरागरसी-पतारसी तथा उपलब्ध सीसीटीवी आदि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी की घटना से संबंधित चोरी का माल लेकर तीन व्यक्ति आरटीओ कार्यालय के पास गंदे नाले की पटरी से होते हुए हाथरस की ओर आ रहे हैं सूचना पर थाना हाथरस गेट पुलिस एवं एंटी थेफ्ट टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा तीनों संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी केआभूषण₹2,07,100/- नकद एवं अन्य सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि बरामद माल एवं नकदी सोनू पुत्र महाराज सिंह निवासी गंदे नाले के पास, जलेसर रोड, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस की दुकान से चोरी किया गया था।

पुलिस द्वारा मौके पर वादी को बुलाकर बरामद आभूषण एवं नकदी की पहचान कराई गई, जिसे वादी द्वारा अपना चोरी हुआ सामान होना बताया गया। इस प्रकार हाथरस पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण रामू पुत्र अतर सिंह निवासी गंदे नाले के पास जलेसर रोड, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस।विजय पुत्र आनन्द प्रकाश निवासी गंदे नाले के पास जलेसर रोड, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस।प्रिंस पुत्र वीरेन्द्र निवासी मई नाथ, थाना मडराक, जनपद अलीगढ के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—प्रभारी एंटी थेफ्ट टीम श्री सुरेन्द्र कुमार मय टीम, जनपद हाथरस। उ0नि0 श्री विजय कुमार मय टीम, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस।हाथरस पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)