उत्तराखंड में इबोला को लेकर अलर्ट, अफ्रीकी देशों से आए 55 पर्यटकों की निगरानी शुरू; सरकार ने जारी की एडवाइजरी
अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के प्रकोप की खबरों के बीच उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है। प्रदेश में प्रभावित अफ्रीकी देशों से आए 55 पर्यटकों की पहचान कर उनकी 21 दिनों तक निगरानी शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन यात्रियों की सूची तैयार की गई है और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से भी दूसरे यात्रियों की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि संभावित जोखिम की पहचान की जा सके।
आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्स ऋषिकेश में मॉकड्रिल भी की गई है और संस्थान को इबोला के संदिग्ध एवं पुष्ट मामलों के लिए आइसोलेशन अस्पताल के रूप में नामित किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल निगरानी में रखे गए 55 यात्रियों में किसी में भी संक्रमण के लक्षण सामने नहीं आए हैं। प्रदेश के सभी जिलों को आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)