दिल्ली में छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्कूलों में छुट्टी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने जारी किया आदेश

Friday, November 13, 2026 - 16:10
0
दिल्ली में छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्कूलों में छुट्टी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली। छठ पूजा के पावन अवसर पर दिल्ली में सोमवार, 16 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने इस संबंध में घोषणा की है। शिक्षा निदेशालय ने भी शुक्रवार को सर्कुलर जारी कर राजधानी के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 9 नवंबर को अधिसूचना जारी कर सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में छठ पूजा के अवसर पर अवकाश घोषित किया था। इसके बाद शिक्षा निदेशालय ने 13 नवंबर को अलग से आदेश जारी करते हुए स्कूलों और अपने अधीनस्थ कार्यालयों को भी 16 नवंबर को बंद रखने का निर्देश दिया।

वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने भी छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर को अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी हाईकोर्ट के साथ अधीनस्थ अदालतों पर भी लागू होगी। इस दिन सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई 17 नवंबर को होगी। अवकाश की भरपाई के लिए दिल्ली हाईकोर्ट 21 नवंबर और अधीनस्थ अदालतें 12 दिसंबर को कार्य करेंगी।

इस फैसले से राजधानी के विद्यार्थियों, शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों को छठ महापर्व के अवसर पर अवकाश मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User