फिक्की सम्मेलन में पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, जयराम रमेश बोले- घबराए हुए हैं प्रधानमंत्री

Friday, November 20, 2026 - 16:40
0
फिक्की सम्मेलन में पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, जयराम रमेश बोले- घबराए हुए हैं प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिक्की के शताब्दी सम्मेलन में दिए गए संबोधन को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत के सामने वेतन वृद्धि, रोजगार सृजन और निजी निवेश में सुस्ती जैसे वही मुद्दे उठाए हैं, जिन्हें कांग्रेस लंबे समय से उठाती रही है।

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि 12 वर्षों में पहली बार प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत के प्रमुख लोगों से सवाल किया कि करों में राहत और कारोबार को आसान बनाने के सरकारी प्रयासों के बावजूद कर्मचारियों के वेतन और रोजगार में अपेक्षित वृद्धि क्यों नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री के इस रुख से उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी हैरान हुए होंगे।

रमेश ने आरोप लगाया कि सरकार आर्थिक चुनौतियों की जिम्मेदारी निजी क्षेत्र पर डाल रही है, जबकि कांग्रेस के मुताबिक इन समस्याओं के लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने महंगाई, रोजगार की धीमी रफ्तार, निजी निवेश में सुस्ती और आर्थिक असमानता का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के अपने न्याय पत्र में भी इन आर्थिक चिंताओं को प्रमुखता से रखा था।

दरअसल, फिक्की के शताब्दी सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योगपतियों से सवाल किया था कि कॉरपोरेट टैक्स में कटौती और आयकर में राहत के बाद कंपनियों ने कर्मचारियों के वेतन और उनकी संख्या में कितनी बढ़ोतरी की है। उन्होंने उद्योग जगत से रोजगार सृजन और निवेश बढ़ाने में अधिक योगदान देने की अपील की थी। इसी बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री को उनके ही संबोधन के जरिए अर्थव्यवस्था से जुड़े अपने पुराने आरोपों की याद दिलाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User