पहलगाम आतंकी हमला: रेकी में इस्तेमाल गो-प्रो कैमरे पर चीन की चुप्पी, एनआईए को अब तक नहीं मिला जवाब

Saturday, November 21, 2026 - 14:23
0
पहलगाम आतंकी हमला: रेकी में इस्तेमाल गो-प्रो कैमरे पर चीन की चुप्पी, एनआईए को अब तक नहीं मिला जवाब

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की जांच में इस्तेमाल किए गए गो-प्रो कैमरे को लेकर चीन ने अब तक भारत की न्यायिक सहायता संबंधी मांग का जवाब नहीं दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि चीनी अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हालांकि, जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फोरेंसिक साक्ष्य मौजूद हैं।

जांच के दौरान एनआईए ने आतंकियों के कब्जे से बरामद गो-प्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे को अहम सबूत माना है। एजेंसी के अनुसार, इस कैमरे का इस्तेमाल हमले से पहले इलाके की रेकी और अन्य गतिविधियों की जानकारी जुटाने के लिए किया गया था। यह कैमरा जुलाई 2025 में श्रीनगर के दाचीगाम जंगलों में मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकियों के पास से बरामद हुआ था।

एनआईए ने कैमरे के निर्माता गो-प्रो से जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि कैमरा चीन की कंपनी एई ग्रुप इंटरनेशनल लिमिटेड को सप्लाई किया गया था और 30 जनवरी 2024 को चीन के डोंगगुआन में पहली बार सक्रिय हुआ था। हालांकि, कंपनी के पास इसके बाद हुई खरीद-बिक्री और अंतिम उपयोगकर्ता से जुड़ा रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था।

कैमरे के खरीदार, अंतिम उपयोगकर्ता और उसके आतंकियों तक पहुंचने की पूरी कड़ी का पता लगाने के लिए एनआईए ने जम्मू की विशेष अदालत से चीन के न्यायिक अधिकारियों को पत्र भेजने की अनुमति मांगी थी। अदालत ने 2 मार्च 2026 को लेटर रोगेटरी जारी करने की अनुमति दी थी। इसके जरिए चीन से कैमरे की आपूर्ति और उससे जुड़े तकनीकी रिकॉर्ड की जानकारी मांगी गई थी।

भारत और चीन के बीच इस विषय पर द्विपक्षीय पारस्परिक कानूनी सहायता संधि नहीं है। ऐसे में एनआईए ने संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध विरोधी कन्वेंशन के प्रावधानों के तहत न्यायिक सहायता मांगने की प्रक्रिया अपनाई। अब एजेंसी चीन के जवाब का इंतजार कर रही है, ताकि कैमरे की पूरी सप्लाई चेन और उसके अंतिम उपयोगकर्ता का पता लगाया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User