दिल्ली में गैर-BS-VI वाहनों की एंट्री पर रोक, चिल्ला और DND बॉर्डर पर सख्त चेकिंग से लगा जाम

Monday, November 2, 2026 - 13:17
0
दिल्ली में गैर-BS-VI वाहनों की एंट्री पर रोक, चिल्ला और DND बॉर्डर पर सख्त चेकिंग से लगा जाम

नई दिल्ली। राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक नवंबर से गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। इसके चलते दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर, DND फ्लाईवे और कालिंदी कुंज सहित प्रमुख प्रवेश मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। सोमवार को दूसरे दिन भी चेकिंग जारी रहने से कई मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर, उत्सर्जन मानक और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC) की जांच कर रही हैं। नियमों के तहत दिल्ली के बाहर पंजीकृत BS-VI से नीचे के पेट्रोल और डीजल वाहनों को राजधानी में प्रवेश की अनुमति नहीं है। हालांकि, BS-VI, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को निर्धारित नियमों एवं छूट के अनुसार प्रवेश दिया जा रहा है।

पहले दिन यानी एक नवंबर को दिल्ली पुलिस ने सुबह 12 बजे से रात 8 बजे तक 7,279 वाहनों की जांच की। इनमें से 714 वाहनों को वापस भेजा गया और 38 वाहनों को जब्त किया गया। वहीं, परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, करीब 15 हजार वाहनों की जांच के दौरान 1,539 वाहनों को प्रवेश से रोका गया। PUCC नियमों के उल्लंघन पर भी चालान किए गए।

सोमवार को चिल्ला बॉर्डर और DND फ्लाईवे पर जांच के चलते यातायात प्रभावित हुआ। नोएडा से दिल्ली आने वाले यात्रियों को भी कई स्थानों पर धीमी रफ्तार और लंबी कतारों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि दिल्ली आने से पहले अपने वाहन की उत्सर्जन श्रेणी और प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता जांच लें, ताकि बॉर्डर पर अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

यह प्रतिबंध एक नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक लागू रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User