कोरबा में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसी यात्री बस, दो यात्रियों की मौत और छह घायल
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तानाखार इलाके में करीब तीन बजे रायपुर से अंबिकापुर जा रही रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट विवरण सामने नहीं आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)