कांकेर में धूमधाम से मनाई गई भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा, मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित
कायस्थ समाज कांकेर के द्वारा अपने कुल के आराध्य भगवान चित्रगुप्त महाराज की सामूहिक पूजन अर्चना का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से किया गया।

सभी कायस्थ परिवारों ने अपने घरों में विधिपूर्वक पूजन किया। संध्या बेला में सभी समाजजन कायस्थ भवन में उपस्थित हुए और भगवान चित्रगुप्त एवं कलम-दवात की सामूहिक पूजा की।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान चित्रगुप्त के कलम को धर्म और कर्म लिखने की शक्ति, विद्या और बुद्धि का प्रतीक तथा दवात को कभी न मिटने वाली स्याही माना जाता है, जिससे संसार के प्रत्येक जीव का पाप-पुण्य का हिसाब लिखा जाता है। इसी कारण चित्रगुप्त महाराज को न्याय का देवता कहा जाता है। कायस्थ परिवारों ने अपने इष्ट देव की पूजन कर परिवार सहित देश की समृद्धि और कुशलता के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें रामनगर के रामायण मंडली के सदस्यों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी गई।

*प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान*
इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष 2025-26 की बोर्ड परीक्षा के साथ स्नातक एवं स्नातकोत्तर की परीक्षाओं में उच्चतम अंक प्राप्त किए। इनमें समृद्धि, दीपशिखा, अपूर्वा, अनुज, आशुतोष, उत्तम श्रीवास्तव शामिल हैं। समाज की ओर से इन्हें प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सचिव नीरज श्रीवास्तव ने अपने प्रतिवेदन के माध्यम से पिछले वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया।
श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष शिव श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चालीस वर्षों से समाज सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के साथ समाज के वयोवृद्ध एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते आ रहा है। परंतु जिन्होंने चित्रगुप्त सभा की नींव रखी और हम सभी को संगठित कर यह मंच प्रदान किया, उनकी स्मृति को संजोकर रखना हमारा सौभाग्य है।

मंचीय कार्यक्रम का संचालन समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीत श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर जोखनलाल श्रीवास्तव, बबन बिहारी श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, संजीत श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, कुलेन्द्र श्रीवास्तव, निखिल श्रीवास्तव, सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव, आशीष, मनीष, विकास, निलेश, गौरव श्रीवास्तव, संध्या देवी श्रीवास्तव, प्रमिला श्रीवास्तव, शशिकला श्रीवास्तव, अंजना श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव, सिंधु श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, भावना श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, इंदु श्रीवास्तव, अपूर्वा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कायस्थ परिवार की महिलाएँ और बच्चे उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)