हिमाचल: नारकंडा और किन्नौर में बर्फबारी से पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर, रामपुर में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड
हिमाचल प्रदेश की वादियों में रविवार सुबह मौसम ने सर्दियों का एहसास और बढ़ा दिया। नारकंडा और किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू होने से पहाड़ सफेद चादर में ढकने लगे। लंबे समय बाद हुई बर्फबारी से पर्यटन स्थलों पर सर्दियों की रौनक लौट आई है।
वहीं, रामपुर बुशहर में सुबह बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई और ठंड बढ़ गई। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम के इस बदलाव से पहाड़ी इलाकों का नजारा पूरी तरह बदल गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)