हिमाचल: दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले सीएम सुक्खू, प्रदेशवासियों की ओर से दी दीपावली की शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली दौरे के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के करीब 75 लाख लोगों की ओर से दोनों नेताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी प्रदेशवासियों के लिए अपनी मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित राहुल गांधी के आवास पर दीपावली मंगल मिलन के अवसर पर हुई। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने दोनों नेताओं के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। मुलाकात के दौरान प्रदेश सरकार और कांग्रेस संगठन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
गौरतलब है कि राहुल गांधी की ओर से आयोजित इस दीपावली मिलन समारोह में कांग्रेस अध्यक्षीय नेतृत्व से जुड़े वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों सहित 100 से अधिक नेता शामिल हुए। समारोह का उद्देश्य त्योहार के अवसर पर आपसी संवाद और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करना भी रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)