दिल्ली: स्पाइसजेट की फ्लाइट रद्द होने पर भड़के यात्री, टर्मिनल-1 पर एयरलाइन काउंटर के बाहर किया हंगामा
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर स्पाइसजेट की उड़ान रद्द होने के बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या SG-603 के रद्द होने से नाराज यात्रियों ने एयरलाइन के काउंटर पर पहुंचकर विरोध जताया। इस दौरान यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट SG-603 को 19 नवंबर की रात दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होना था। हालांकि, उड़ान रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नाराज यात्रियों ने एयरलाइन कर्मचारियों से उड़ान रद्द होने का कारण पूछा और आगे की यात्रा को लेकर जानकारी मांगी।
यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब स्पाइसजेट की कई उड़ानों में देरी और रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल के दिनों में मुंबई सहित अन्य हवाई अड्डों पर भी यात्रियों ने उड़ानों को लेकर नाराजगी जताई है।
दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, स्पाइसजेट की परिचालन संबंधी चुनौतियों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों को अपनी उड़ान की स्थिति और यात्रा संबंधी ताजा जानकारी के लिए सीधे एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)