फरीदाबाद: परमजीत धनखड़ हत्याकांड में नया खुलासा, आरोपी के घर से मिले 300 खाली कारतूस; नशे में हवाई फायरिंग का दावा
फरीदाबाद के चर्चित परमजीत धनखड़ हत्याकांड की जांच में एक और अहम खुलासा हुआ है। हत्या के आरोपी मोनू शर्मा के घर से क्राइम ब्रांच की टीम ने 300 खाली कारतूसों के खोल बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर शराब के नशे में खुशी के लिए हवाई फायरिंग करने की बात कही है।
सेक्टर-21सी में 6 नवंबर को धनतेरस की रात टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड परमजीत धनखड़ की हत्या हुई थी। मामले की जांच के सिलसिले में 12 नवंबर को क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी मोनू शर्मा को उसके घर लेकर पहुंची। वहां तलाशी के दौरान 300 खाली कारतूसों के खोल मिले। पुलिस अब बरामद कारतूसों और आरोपी के बयान के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)