आगरा मंडल में टिकट दलालों पर आरपीएफ का शिकंजा, सात महीने में 12 गिरफ्तार; 1.76 लाख के टिकट बरामद

Friday, November 13, 2026 - 16:00
0
आगरा मंडल में टिकट दलालों पर आरपीएफ का शिकंजा, सात महीने में 12 गिरफ्तार; 1.76 लाख के टिकट बरामद

आगरा। रेलवे टिकटों की अवैध खरीद-बिक्री और दलाली पर रोक लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आगरा मंडल में अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अप्रैल से अक्टूबर तक चले अभियान के दौरान आरपीएफ ने 12 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 1.76 लाख रुपये से अधिक कीमत के टिकट बरामद किए गए।

आरपीएफ के अनुसार, बरामद टिकटों में आगामी यात्राओं के लिए जारी किए गए टिकटों के साथ-साथ पूर्व यात्रा के टिकट भी शामिल हैं। अभियान के दौरान टिकटों की अवैध बुकिंग और उनकी दलाली में संलिप्त लोगों पर निगरानी रखी गई।

रेलवे सुरक्षा बल की इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध रूप से टिकटों की खरीद-बिक्री करने वाले नेटवर्क पर अंकुश लगाना और आम यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User