दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह, 10.6 डिग्री तक गिरा तापमान; AQI 289 के साथ खराब श्रेणी में

Thursday, November 19, 2026 - 22:38
0
दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह, 10.6 डिग्री तक गिरा तापमान; AQI 289 के साथ खराब श्रेणी में

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। सफदरजंग मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाए रहने की संभावना जताई गई।

दूसरी ओर, तापमान में गिरावट के साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी चिंता का विषय बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, गुरुवार सुबह 9 बजे राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 289 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।

CPCB के मानकों के मुताबिक, 0 से 50 तक AQI अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बेहद खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ राजधानी में सुबह और शाम के समय सर्दी का असर महसूस होने लगा है। वहीं, खराब वायु गुणवत्ता के कारण लोगों को प्रदूषण से भी राहत नहीं मिल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User