देहरादून: नार्को टेस्ट पर सुनवाई के लिए सीबीआई कोर्ट नहीं पहुंचे सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर, टली कार्यवाही

Tuesday, November 3, 2026 - 12:05
0
देहरादून: नार्को टेस्ट पर सुनवाई के लिए सीबीआई कोर्ट नहीं पहुंचे सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर, टली कार्यवाही

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी प्रकरण में नार्को टेस्ट की सहमति को लेकर मंगलवार को देहरादून की सीबीआई अदालत में होने वाली सुनवाई फिर टल गई। पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर निर्धारित सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित नहीं हुए। दोनों की अनुपस्थिति के चलते मामले में आगे की कार्यवाही नहीं हो सकी।

सीबीआई अदालत ने दोनों को नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए पहले दी गई सहमति पर दोबारा अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए पेश होने को कहा था। दोनों पहले इन परीक्षणों के लिए सहमति जता चुके हैं, लेकिन अदालत की प्रक्रिया के तहत उनकी स्वैच्छिक सहमति की पुष्टि होना अभी बाकी है।

अब अदालत की ओर से मामले में अगली तारीख निर्धारित की जाएगी। अगली सुनवाई पर यह स्पष्ट हो सकेगा कि सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर अपने पहले के फैसले पर कायम हैं या नहीं। इस मामले की कार्यवाही पर इसलिए भी नजर बनी हुई है, क्योंकि यह अंकिता भंडारी हत्याकांड में सामने आए कथित वीआईपी से जुड़े दावों की जांच से संबंधित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User