औरैया: शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव; 10 मिनट रुकी राजधानी
औरैया में अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के चलते राजधानी एक्सप्रेस करीब 10 मिनट तक रुकी रही।
सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर युवक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)