बिहार: डीसीएलआर बखरी का बोर्ड लगी स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद, चालक समेत तीन गिरफ्तार
बिहार के बेगूसराय जिले में प्रशासनिक अधिकारी के नाम और पद का बोर्ड लगी स्कॉर्पियो से शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है। पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान 25 कार्टन में रखी करीब 216 लीटर विदेशी शराब जब्त की और चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर की रात गुप्त सूचना के आधार पर लोहियानगर थाना क्षेत्र के पनहास चौक के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। वाहन पर 'डीसीएलआर बखरी' और 'जिला प्रशासन' से जुड़े बोर्ड लगे हुए थे। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने गाड़ी भी जब्त कर ली।
मामले में सबसे अहम पहलू वाहन पर लगी प्रशासनिक पहचान को लेकर है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह किसी सरकारी विभाग के स्वामित्व वाली गाड़ी नहीं, बल्कि निजी वाहन है, जिसे बखरी के डीसीएलआर को सरकारी कामकाज के लिए किराये पर उपलब्ध कराया गया था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन का इस्तेमाल शराब की ढुलाई में कैसे हुआ और उस पर प्रशासनिक पहचान वाले बोर्ड किसने लगाए थे।
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत, उसकी आपूर्ति के ठिकाने और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)